Author : Prem Sagar
बंजार, 17 सितंबर। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में रेड रिबन क्लब की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कक्ष संख्या 103 में 16 सितंबर को आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर रामा नंद ठाकुर ने की। कार्यक्रम का संचालन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा संगीता ने किया।
बैठक के दौरान एड्स और अन्य गंभीर एवं लाइलाज बीमारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। क्लब के संयोजक ने विद्यार्थियों को एड्स की रोकथाम, जागरूकता और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों को एड्स की रोकथाम और जागरूकता से संबंधित प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना रहा।
Read Also: Kangra News: पूजा शर्मा ने पूरा किया अध्यापिका बनने का सपना
बैठक में रेड रिबन क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिया कुमारी को क्लब का अध्यक्ष चुना गया, जबकि इसी कक्षा की संगीता देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। डोल्मा देवी को सचिव, तनीषा को मीडिया प्रभारी और मोनिका देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा दुर्गा देवी, वंदना, मनीषा, डिंपल ठाकुर, हेम लता और गायत्री देवी को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बैठक के अंतिम चरण में दिसंबर माह में होने वाले एड्स दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। क्लब की ओर से आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही क्लब की वित्तीय जानकारी सदस्यों के साथ साझा की गई। बैठक के समापन पर रेड रिबन क्लब के संयोजक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को औपचारिक रूप से समाप्त किया। यह जानकारी रेड रिबन क्लब के संयोजक की ओर से उपलब्ध करवाई गई।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल