Post by : Himachal Bureau
नागरिक अस्पताल आनी में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामर्थ्य फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग, भगवती चैरिटेबल फाउंडेशन और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने किया।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में आसपास के क्षेत्रों के करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में विशेष रूप से हड्डी रोग और नाक, कान, गला से संबंधित बीमारियों वाले मरीजों की जांच पर जोर दिया गया।
शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और एमजीएमसी खनेरी से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया और उन्हें उचित परामर्श दिया। डॉक्टरों ने मरीजों को सलाह दी कि किस प्रकार अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का ध्यान रखें। शिविर के दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। साथ ही ब्लड टेस्ट और एक्सरे जैसी जांचें भी मुफ्त में की गईं। कई मरीजों के एक्सरे मौके पर ही कर दिए गए, जिससे उन्हें त्वरित राहत मिली।
नागरिक अस्पताल आनी की पूरी टीम ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान दिया। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाना बहुत ही सराहनीय पहल है। उन्होंने सामर्थ्य फाउंडेशन और सभी डॉक्टरों व अधिकारियों की मेहनत की प्रशंसा की।
सामर्थ्य फाउंडेशन के संस्थापक नीरज शर्मा ने सभी चिकित्सकों, अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में डॉ. पुनीत कटोच, डॉ. सुमित वालिया, डॉ. राहुल, जिला समन्वयक अनूप नेगी, उपाध्यक्ष डीमा राम और संजीव आर्य सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस शिविर ने क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं सरल और मुफ्त में उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट