Post by : Himachal Bureau
न्यूगल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना में गुरुवार को 37वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक अशोक कटोच, अध्यक्ष अंकुर कटोच, प्रधानाचार्या निशा गुलेरिया, निर्मला कटोच एवं दीप्ति सूद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति, लोक संस्कृति और मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला। कारगिल शहीद विक्रम बतरा के जीवन पर आधारित आर्मी एक्ट और जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित भावपूर्ण मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
इसके अलावा राजस्थानी लोक नृत्य, असम का बिहु नृत्य, भगवान शिव को समर्पित हिमाचली नुआला, रानी पद्मावत पर आधारित नाटक, वैदिक शिक्षा विषयक प्रस्तुति और फनी डांस ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में स्कूल के निदेशक अशोक कटोच एवं अध्यक्ष अंकुर कटोच ने शैक्षणिक और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवारना की उपप्रधान तनु भारती, ग्राम प्रधान भड़गुवार सोनिया बंटा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट