Post by : Himachal Bureau
शिमला (मनोहर)। शिमला के ढली स्थित विशेष योग्यताओं वाले बच्चों के स्कूल में लंबे समय से खाली पड़े पदों को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने राज्य सरकार को स्कूल में खाली सभी पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया और न्यायाधीश बीसी नेगी की खंडपीठ ने अधिवक्ता अस्मिता सिंह ठाकुर की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान ये आदेश दिए।
याचिकाकर्ता ने अदालत के समक्ष दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि स्कूल में बच्चों की विशेष जरूरतों से जुड़े महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त हैं। इनमें ब्रेल इंस्ट्रक्टर और मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर के पद शामिल हैं। अदालत को बताया गया कि ब्रेल इंस्ट्रक्टर का पद वर्ष 2006 और मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर का पद वर्ष 2016 में स्वीकृत किया गया था, लेकिन दोनों पद अब तक नहीं भरे गए हैं।
Read Also: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को लेकर 8 पंचायतों की चिंता, PM मोदी से हस्तक्षेप की मांग
अदालत को बताया गया कि विशेष बच्चों के इस स्कूल में कुल 29 स्वीकृत पदों में से 10 पद खाली पड़े हैं। स्टाफ की कमी का सीधा असर विशेष जरूरतों वाले बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली शैक्षणिक और अन्य आवश्यक सेवाओं पर पड़ सकता है।
हाईकोर्ट ने स्कूल की विशिष्ट जरूरतों को देखते हुए सरकार को रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दिए हैं। इनमें टीजीटी, पीजीटी-इतिहास, आर्ट्स, डांस, योग, पीटी इंस्ट्रक्टर, वार्डन, कुक और डीपीई सहित अन्य पद शामिल हैं।
हाईकोर्ट ने कहा कि विशेष शिक्षण संस्थानों की संवेदनशीलता और वहां पढ़ने वाले बच्चों की विशेष जरूरतों को देखते हुए स्टाफ की कमी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
अदालत ने सरकार को रिक्त पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे