Author : Rajesh Vyas
जयसिंहपुर, 16 सितंबर। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी पंचायतों में बिना भेदभाव समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पंचायतों की जरूरत के अनुसार विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री यादविंद्र गोमा बुधवार को अप्पर लंबागांव में 83 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंचायतवासियों को नए पंचायत भवन के निर्माण की बधाई दी और अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में समान रूप से विकास कार्य सुनिश्चित किए गए हैं। अप्पर लंबागांव पंचायत में पंचायत भवन की आवश्यकता को देखते हुए इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने पंचायत में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इस कार्य के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। स्थानीय सड़क की स्थिति सुधारने के लिए भी अधिकारियों को करीब 25 लाख रुपये की लागत से सड़क को चार महीने के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने पंचायत में खेल मैदान के निर्माण के लिए भी प्राक्कलन तैयार करने को कहा। इसके अलावा जिन महिला मंडलों को अभी तक सहयोग राशि नहीं मिली है, उन्हें 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
Read Also: बंजार कॉलेज में रेड रिबन क्लब की विशेष बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन
यादविंद्र गोमा ने कहा कि उनके प्रयासों से जयसिंहपुर अस्पताल में हाल ही में तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती हुई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पहले से भी विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में सभी पद भरे गए हैं और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त विषय भी शुरू किए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की लागत से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जयसिंहपुर क्षेत्र में खेल सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोल बनेहड़ पंचायत में करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्र स्तरीय इंडोर खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री के अनुसार इस परियोजना के लिए 9.50 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। प्रस्तावित स्टेडियम में आठ खेल पिचों के साथ करीब एक हजार दर्शकों के बैठने की सुविधा होगी। यहां राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने मंत्री यादविंद्र गोमा सहित अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में बीसीसी अध्यक्ष जसवंत डडवाल, एसडीएम संजीव ठाकुर, तहसीलदार ललित ठाकुर, बीडीओ सिकंदर कुमार, जिला परिषद सदस्य अनीता कुमारी, पंचायत समिति अध्यक्ष मीना कुमारी, पंचायत प्रधान कैप्टन अजमेर सिंह कटोच और पंचायत समिति सदस्य अजय शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल