Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने Junior Office Assistant (IT) के कुल 234 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 27 फरवरी 2026 तक चलेगी।
इस भर्ती में 12वीं पास या आईटी/कंप्यूटर से संबंधित डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/2026 के अनुसार, यह भर्ती Job Trainee आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹12,500 प्रतिमाह का समेकित वेतन दिया जाएगा।
पदों का वर्गवार वितरण सामान्य, EWS, SC, ST, OBC, BPL और WFF श्रेणियों में किया गया है। कुल 234 रिक्तियों में सबसे अधिक पद सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में Computer Based Test (CBT) आयोजित किया जाएगा, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद Typing Test लिया जाएगा, जो क्वालिफाइंग होगा। आवेदन शुल्क कुल ₹800 निर्धारित किया गया है।
इच्छुक उम्मीदवार HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल