हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयनित उम्मीदवार की डोप रिपोर्ट पॉजिटिव
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयनित उम्मीदवार की डोप रिपोर्ट पॉजिटिव

Post by : Himachal Bureau

Jan. 27, 2026 12:51 p.m. 333

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में एक चयनित उम्मीदवार की डोप टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह मामला जिला कांगड़ा से संबंधित है। प्रारंभिक जांच अस्पताल में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट में नशे के सेवन की पुष्टि हुई थी। इसके बाद FSL (Forensic Science Lab) में जांच में भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेशभर के चयनित अभ्यर्थियों का जिलावार डोप टेस्ट किया जा रहा है। अधिकांश जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ जिलों में यह अंतिम चरण में है। सभी जिलों की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट आंकड़ा सामने आएगा कि कितनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

प्रदेश सरकार ने युवाओं में चिट्टे जैसी नशे की लत को देखते हुए पहली बार पुलिस भर्ती में डोप टेस्ट का प्रावधान किया है। इसका उद्देश्य पुलिस जैसी जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ नौकरी में नशे के आदी युवाओं को भर्ती होने से रोकना है।

निदेशालय फोरेंसिक सेवाएं की निदेशक डॉ. मीनाक्षी महाजन ने बताया कि कांगड़ा जिले से एक सैंपल पुष्टि के लिए लैब में भेजा गया था, और जांच में यह पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट पुलिस विभाग को भेज दी गई है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगामी निर्देशों के लिए पुलिस मुख्यालय को सूचित कर दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस मुख्यालय की गाइडलाइन के अनुसार तय की जाएगी।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #कांगड़ा समाचार #पुलिस नियुक्ति
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलटा ट्रक, यातायात हुआ प्रभावित माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया 1 किलो चांदी का छत्र सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में पहुंचा पैसा पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर फोकस E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई पूरी सच्चाई नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों में नहीं देना होगा किराया हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष फोकस हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला