Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत धमरोल के अंतर्गत गांव यानवीं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकान का दोबारा आवंटन किया जाएगा। इस दुकान के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला नियंत्रक शिव राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं विभागीय पोर्टल emerginghimachal.hp.gov.in पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन मान्य होगा।
उन्होंने बताया कि दुकान के आवंटन में पहली प्राथमिकता सार्वजनिक संस्थाओं को दी जाएगी। इनमें स्थानीय पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं तथा महिला समूह शामिल हैं। यदि एक ही वार्ड में एक से अधिक संस्थाएं आवेदन करती हैं तो पंजीकृत संस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
दूसरी प्राथमिकता विधवा या एकल नारी, दिव्यांग व्यक्ति, भूतपूर्व सैनिक तथा शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति को दी जाएगी, बशर्ते वे दुकान संचालन करने में सक्षम हों। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड को तीसरी प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास निर्धारित की गई है। आवेदकों को मैट्रिक प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, रोजगार संबंधी प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता और भंडारण क्षमता से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे। यदि दुकान किराये पर है तो रेंट एग्रीमेंट भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त आवेदक के परिवार का कोई सदस्य पंचायती राज संस्थाओं या नगर निकायों में निर्वाचित नहीं होना चाहिए तथा परिवार में कोई अन्य सदस्य उचित मूल्य दुकान संचालक नहीं होना चाहिए। संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222335 पर संपर्क किया जा सकता है
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे