Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में नशे के काले कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुमारवीं पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की एक टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह-मल्यावर लिंक रोड के समीप नाकाबंदी और गश्त के दौरान दो संदिग्ध कारों को जांच के लिए रोका। सघन तलाशी के दौरान एक कार की परिचालक सीट के नीचे छिपाए गए पाउच से 616 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों में सवार कुल छह युवकों को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद निवासी जसवीर और प्रदीप, कुल्लू के छबील ठाकुर व गिरिराज, मंडी के भांबला निवासी आयुष और हमीरपुर के नितिन कुमार के रूप में हुई है।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए घुमारवीं पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि नशे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।
जांच का मुख्य उद्देश्य नशे के इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े तस्करों का पर्दाफाश करना है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में जाने से बचाया जा सके।
हिमाचल सरकार का सख्त आदेश, कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और स...
Himachal Govt ने कर्मचारियों के लिए Dress Code अनिवार्य किया। अब Jeans-Tshirt पर रोक और Social Media
हिमाचल बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, 21 मार्च को सुक्खू सरकार...
HP News: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू। 21 मार्च को सुक्खू सरकार बजट पेश करेगी। विशेषाध
हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, अध्यक्षों और सलाहकारों का कैबिने...
HP News: आर्थिक तंगी के कारण सुक्खू सरकार ने बोर्ड-निगमों के अध्यक्षों का Cabinet Rank छीना। सितंबर
हिमाचल में कुदरत का कहर, भारी बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर...
Himachal Weather News: हिमाचल में भारी Snowfall और Rain का Orange Alert जारी। Shimla, Manali में बढ़
भाजपा और कांग्रेस के बीच रोमांचक राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस के...
हरियाणा Rajya Sabha चुनाव में BJP के Sanjay Bhatia और Congress के Karmveer Bauddh निर्वाचित हुए, क्र
अनुराग ठाकुर ने नितिन नवीन को राज्यसभा सदस्य बनने पर दी बधाई...
हमीरपुर सांसद Anurag Thakur ने Nitin Navin को Rajya Sabha सदस्य बनने पर बधाई दी, उनके नेतृत्व को Bih
मुख्य न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मंडी में नए न...
मंडी में New Judicial Court Complex की आधारशिला रखी गई। CJI सूर्यकांत और मुख्यमंत्री सुक्खू मौजूद रह