Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर जिले के ग्राम पंचायत जंगलरोपा के बकारटी गांव में भाजपा मंडल शहरी हमीरपुर की ओर से पूर्व सैनिक और महिला मंडल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल एसआर शर्मा ने की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक आशीष शर्मा ने अपनी ओर से ग्राम पंचायत जंगलरोपा और नाल्टी के 266 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैन्य परिवारों और 18 महिला मंडलों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में हम सब सुरक्षित हैं तो यह हमारे वीर जवानों की वजह से है, जो देश की सीमाओं पर तैनात रहकर हमारी रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है।
विधायक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए क्षेत्र में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे युवा खेल के मैदान की ओर बढ़ेंगे, स्वस्थ रहेंगे और नशे से भी दूर रहेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों से मिल रहे प्यार, स्नेह और आशीर्वाद से वह बहुत खुश और भावुक हैं।
विधायक आशीष शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत जंगलरोपा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 11 लाख रुपये और ग्राम पंचायत नाल्टी में करीब 9 लाख रुपये विधायक निधि से जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है।
इस कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा की पत्नी स्वाति जार, मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री तेन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देश राज, किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह, कैप्टन मनोहर जसवाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रमेश, रविंद्र, बूथ अध्यक्ष रघुवीर, रत्न चंद, रमेश, मुकेश, सोनू, संजय, बलवंत सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट