Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
मंडी में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई विकास कार्यालय सोलन द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता एवं ऑन बोर्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बचत भवन स्थित डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता एमएसएमई विकास कार्यालय सोलन के सहायक निदेशक ग्रेड-I अभिषेक कुमार राय ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के कारीगरों और शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में उपलब्ध करवाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता शर्तें, आवश्यक दस्तावेज, प्रशिक्षण व्यवस्था और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑन बोर्डिंग की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से कारीगरों को डिजिटल पंजीकरण, आधुनिक प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और टूलकिट सपोर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जिससे वे अपने पारंपरिक कार्य को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।
अभिषेक कुमार राय ने कहा कि योजना का मुख्य लक्ष्य विश्वकर्मा समुदाय से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि डिजिटल तकनीक और सरकारी सहायता का सही उपयोग करके कारीगर अपने व्यवसाय को मजबूत बना सकते हैं और बाजार से बेहतर जुड़ाव स्थापित कर सकते हैं। इस अवसर पर वित्तीय सहायता, कौशल विकास, बाजार से जुड़ाव और उद्यम संचालन से संबंधित उपयोगी जानकारियां भी साझा की गईं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कारीगरों को योजना से जुड़कर प्रशिक्षण और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित कारीगरों और शिल्पकारों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन एमएसएमई विकास कार्यालय की स्वाति ने किया, जबकि समन्वयक की भूमिका दिग्विजय जानी ने निभाई।
इस जागरूकता कार्यक्रम में लीड जिला प्रबंधक कार्यालय से नवांग चेरिंग, जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, जेम पोर्टल से रवि वर्मा, भारतीय डाक विभाग से विपिन कुमार और हरीश चंद्र सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न ट्रेड से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और योजना के लाभों के प्रति गहरी रुचि दिखाई।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल