Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
बिलासपुर जिले की नखलेडा पंचायत के मुसाहन गांव की 22 वर्षीय शालिनी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। शालिनी अब TGT Medical की शिक्षिका बन चुकी हैं। उनकी इस सफलता ने पूरे झंडूता क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल बना दिया है।
परिवारिक पृष्ठभूमि और प्रेरणा
शालिनी के माता-पिता भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनकी माता जी गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नखलेडा में अंग्रेजी की प्रवक्ता हैं और पिता जी श्री श्याम लाल जी राजकीय प्राथमिक पाठशाला जबलू में शिक्षक हैं। परिवार में शालिनी इस क्षेत्र में सेवा देने वाले तीसरे व्यक्ति के रूप में चुनी गई हैं। शालिनी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपने मित्र मंडल को दिया।
शालिनी ने यह सफलता बिना किसी coaching संस्थान के सहारे केवल स्वयं अध्ययन और कड़ी मेहनत से हासिल की। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, सही रणनीति और आत्मविश्वास उनकी सफलता की कुंजी रहे। इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं।
शिक्षा और वर्तमान पढ़ाई
शालिनी ने 10+2 साइंस की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता से पूरी की और स्नातक की डिग्री राजकीय स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय घुमारवीं से प्राप्त की। वर्तमान में शालिनी केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से बॉटनी में मास्टर डिग्री कर रही हैं।
शालिनी की इस सफलता ने आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत तैयार किया है। उन्होंने संदेश दिया है कि आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी कहानी यह दिखाती है कि बिना बाहरी सहायता के भी अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न