Post by : Himachal Bureau
घुमारवीं स्थित रेनबो अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में एक मरीज की जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी चिकित्सकीय सफलता मानी जा रही है।
इस सर्जरी के माध्यम से मरीज को लंबे समय से चली आ रही असहनीय पीड़ा से राहत मिली है। सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है और फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानकारी देते हुए प्रबंधक मोनिका शर्मा ने बताया कि यह सर्जरी अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विवेक द्वारा सफलतापूर्वक की गई। इस दौरान रेनबो अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टीम में डॉ. शिखा, ओटीए गुलजार, चीना तथा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. हिल शामिल रहे। सर्जरी अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से की गई, जिससे ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित और सफल रहा।
उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय सुषमा, निवासी पट्टा, की यह हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी पूरी तरह सफल रही है। हिप रिप्लेसमेंट जैसी सर्जरी को अत्यंत जटिल माना जाता है, जिसमें विशेष विशेषज्ञता और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता होती है।
मोनिका शर्मा ने कहा कि रेनबो अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता रहेगा।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट