गरामोड़ा-बघेरी में वैध कागजात होने के बावजूद ऑनलाइन चालान कटने से लोगों में हड़कंप
गरामोड़ा-बघेरी में वैध कागजात होने के बावजूद ऑनलाइन चालान कटने से लोगों में हड़कंप

Post by : Himachal Bureau

Jan. 21, 2026 1:37 p.m. 224

गरामोड़ा-बघेरी क्षेत्र में ऑनलाइन चालान की समस्या ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ियों के सभी जरूरी और वैध कागजात होने के बावजूद लगातार ऑनलाइन चालान कट रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है और मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।

लोगों के अनुसार उनकी गाड़ियों की आरसी, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस पूरी तरह अपडेट हैं, फिर भी मोबाइल फोन पर चालान के मैसेज आ रहे हैं। कई मामलों में सिस्टम द्वारा गलत तरीके से चालान जनरेट हो रहे हैं, जिससे आम जनता को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है।

ऐसा ही एक मामला तलाई निवासी नरेंद्र कुमार के साथ सामने आया है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को वह चंडीगढ़ जा रहे थे। सुबह करीब 9:06 बजे जैसे ही उन्होंने गरामोड़ा टोल प्लाजा पार किया, उनके मोबाइल पर “Driving Without Insurance” का ऑनलाइन चालान आ गया। जबकि उनकी गाड़ी के सभी दस्तावेज पूरी तरह वैध थे।

इस तरह के मामलों के बाद लोगों में ऑनलाइन चालान सिस्टम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस ऑनलाइन चालान सिस्टम की तुरंत जांच की जाए और जिन लोगों के गलत चालान कटे हैं, उन्हें रद्द किया जाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आम जनता का भरोसा सिस्टम से उठ जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #सोलन
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हमीरपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में नेताओं ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों से संवाद करेंगी उपायुक्त शिमला में राज्यपाल से मिले राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्य 18 राज्यों के कलाकारों ने शिमला में बिखेरे संस्कृति के रंग, राज्यपाल हुए प्रभावित नौणी विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में शिक्षा, शोध और स्वरोजगार पर चर्चा किन्दर में जय श्री देव गण समर कप का समापन, आईजीएमसी शिमला बनी विजेता जनगणना 2027 में शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी का बढ़ा बोझ, राहत की मांग हिमाचल में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बारिश के आसार