Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
सोलन जिला रोज़गार अधिकारी कार्यालय ने घोषणा की है कि 06 फरवरी, 2026 को जिले में 313 पदों की भर्ती हेतु कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन, जगदीश कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न कंपनियों और उद्योगों में पेंटर, हेल्पर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हाउसकीपिंग स्टाफ, रूम अटेंडेंट, ऑपरेटिव इंजीनियर ट्रैनी और बी.ए.एम.एस. चिकित्सक सहित कुल 313 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार इस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
कंपनियों और पदों का विवरण
जगदीश कुमार ने बताया कि भर्ती निम्नलिखित कंपनियों और पदों के लिए होगी:
मैसर्ज़ वीनस रेमेडिज लिमिटेड, बद्दी – पेंटर, हेल्पर व एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के 25 पद।
मैसर्ज़ विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज, बद्दी – हेल्पर, डोफर, वाइंडर, फीटर, इलेक्ट्रिशियन के 115 पद।
मैसर्ज़ ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड, नालागढ़ – आई.टी.आई. व नॉन आई.टी.आई. के 150 पद।
मैसर्ज़ क्लब महिंद्रा, कण्डाघाट – रूम अटेंडेंट, हाउसकीपिंग व सुपरवाइजर के 07 पद।
ऑपरेटिव इंजीनियर ट्रैनी – 05 पद।
जीवन आयुर्वेदा, धर्मपुर – बी.ए.एम.एस. चिकित्सक व एग्जीक्यूटिव के 11 पद।
उक्त पदों के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार हैं:
10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट।
फिटर, इलेक्ट्रिशियन, एच.एम., आई.टी.आई. (सभी ट्रेड)।
बी.फार्मा, बी.ए.एम.एस।
आयु सीमा 20 से 38 वर्ष के बीच रखी गई है।
आवेदन प्रक्रिया और पंजीकरण
जिला रोज़गार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर लॉगिन कर अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल के माध्यम से अधिसूचित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदन से पूर्व प्रत्येक उम्मीदवार का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
जगदीश कुमार ने कहा कि सभी इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, दस्तावेज और पहचान पत्र लेकर जिला रोज़गार कार्यालय सोलन में 06 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी उम्मीदवार को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
अधिकारियों की सलाह और संपर्क
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को इंटरव्यू में उपस्थित होने से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखनी चाहिए। अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए उम्मीदवार सीधे जिला रोज़गार कार्यालय सोलन से संपर्क कर सकते हैं।
जिला रोज़गार अधिकारी कार्यालय की यह पहल क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करने में सहायक होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय पर पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल