Post by : Himachal Bureau
जिला रोजगार अधिकारी शिमला, प्रवीन नगराईक ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस औरो टेक्सटाइल्स, साईं रोड बद्दी जिला सोलन के लिए 100 Apprentices पदों पर 23 जनवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर में कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए और आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। इस अवसर के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ और रिज्यूम लेकर 23 जनवरी को सुबह 11 बजे कार्यालय पहुंचें।
जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी कहा कि आवेदनकर्ता का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। जो लोग अभी पंजीकृत नहीं हैं, वे घर बैठे वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
इस कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और उनके Apprenticeship Training के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारी ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से समय पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ लाने का अनुरोध किया है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट