कानून कालेज कालाअंब में कारगिल शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
कानून कालेज कालाअंब में कारगिल शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

Post by : Himachal Bureau

Jan. 29, 2026 5:30 p.m. 1645

हिमाचल प्रदेश कालेज ऑफ लॉ, कालाअंब में संविधान की स्थापना और कारगिल युद्ध के शहीदों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह का सफल आयोजन कालेज के छात्रों द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात हिमानी और तमन्ना ने अपनी मधुर गायन प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पलक और उनकी सहेलियों ने देशभक्ति की थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया।

दीक्षा और उनके साथियों ने कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के शौर्य और बलिदान पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक मंचित किया। वहीं तानिया ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। मोहित वालिया ने हमारे जीवन में संविधान के महत्व पर अपने विचार रखे, जबकि गार्गी ने राष्ट्र के प्रति नागरिक कर्तव्यों पर एक प्रेरणादायक कविता का पाठ किया।

इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #सिरमौर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता