Post by : Himachal Bureau
पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के कफोटा उपमंडल में एनएच-707 चौड़ीकरण कार्य के दौरान गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सड़क निर्माण का कार्य कर रही आरजीबी कंपनी पर आरोप है कि उसने बिना आवश्यक अनुमति और जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी किए ही पीडब्ल्यूडी की टटियाना सड़क का बड़ा हिस्सा काट दिया। इस घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली और निर्माण प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, कंपनी ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान न तो पीडब्ल्यूडी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया और न ही सड़क के साथ लगती निजी भूमि के मालिकों से अनुमति प्राप्त की। इसके बावजूद शिल्ला, टीटियाना और कांडी कियाना मार्ग का एक बड़ा हिस्सा काट दिया गया। अवैध कटिंग के कारण यहां खड़ी ढलान बन गई है, जिससे भविष्य में दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एसडीएम कफोटा ओम प्रकाश के निर्देशों पर संयुक्त निरीक्षण समिति ने मौके का दौरा किया। जांच के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की गई है। इस दौरान एसडीओ मोर्थ सूर्यप्रताप, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश ठाकुर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी गुलाब सिंह पुंडीर और आरजीबी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल सहित कई तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान समिति में शामिल ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि बिना अनुमति सड़क काटे जाने के बावजूद संबंधित विभागों ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे विभागीय अधिकारियों और कंपनी की संभावित मिलीभगत पर सवाल उठ रहे हैं।
इससे पहले ग्रामीणों ने दो सप्ताह पूर्व विरोध स्वरूप पैदल मार्च निकालकर एसडीएम कफोटा को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाने की मांग भी उठाई थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
एसडीएम कफोटा ओम प्रकाश ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में सही और गलत का निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे