Author : Rajesh Vyas
पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने हाल ही में स्मार्ट मीटर लगाने की सरकार की योजना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रदेश की जनता स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में आवाज उठा रही है। लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, चिल्ला रहे हैं और सरकार के पास ज्ञापन भेज रहे हैं, लेकिन सुक्खू सरकार की कानों में कोई असर नहीं हो रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि सुक्खू सरकार जनता को शक की निगाहों से देखकर बिजली चोरी के आरोप में ऐसे फरमान जारी कर रही है, जिससे आम नागरिक परेशान हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जनता के बड़े दबाव के बावजूद यदि सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, तो जाहिर है कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली कम्पनी के साथ सरकार की कोई बड़ी डील है। प्रवीन कुमार ने कहा कि इस मामले में सरकार पर “हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और” वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।
पूर्व विधायक ने यह तर्क दिया कि आज के आधुनिक युग में भी कई स्थानों पर बिजली के खंभों की जगह बांस, टूटी-फूटी पाईप और पेड़ों के साथ बिजली की तारें लिपटी हुई दिखाई देती हैं। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर बिजली की आंख मचोली और मोमबत्ती जैसी लाइट के साथ तार बिछी होती है, जो तेज हवा या तूफान आने पर पूरी तरह काम नहीं करती। इससे कई क्षेत्रों में रात के समय अंधेरा छा जाता है और नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि विभाग की इस तरह की कथित कार्यप्रणाली के कारण विद्युत विभाग को भारी राजस्व घाटा सहन करना पड़ता है। स्मार्ट मीटर लगाने से केवल बिजली चोरी के आरोपों की जांच और नियंत्रण होता है, जबकि असली समस्या बिजली वितरण और तारों की सुरक्षा में है।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बजाय, बिजली के अंडरग्राउंड तार बिछाने, पुराने और टूटी तारों को बदलने, ब्लॉक स्तर पर बिजली आपूर्ति सुधारने और बिजली विभाग के ढांचे को मजबूत करने की योजना बनानी चाहिए। प्रवीन कुमार का कहना है कि इससे न केवल जनता की स्थायी समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि विभाग को राजस्व घाटे से भी निजात मिलेगी।
प्रवीन कुमार ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए, स्मार्ट मीटर पर जोर देने से पहले विद्युत विभाग की मूलभूत व्यवस्था में सुधार लाना और बिजली आपूर्ति को स्थायी बनाना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह कदम जनता की परेशानियों को कम करने, बिजली चोरी के गलत आरोपों से बचाने और प्रदेश में विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे