Post by : Himachal Bureau
नाहन स्थित माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जीएनएम और बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने भाग लेते हुए लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को इस गंभीर बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बताया कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने बताया कि अचानक वजन घटना, मुंह से खून आना, लगातार बलगम वाली खांसी और किसी जख्म का जल्दी न भरना जैसे लक्षण कैंसर के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
छात्राओं ने कैंसर से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि धूम्रपान और शराब का सेवन कैंसर के सबसे बड़े कारणों में शामिल है। इसके अलावा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाकर इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम के तहत ऑन्कोलॉजी विभाग और सामुदायिक क्षेत्र जामली में इंटरएक्टिव सत्र भी आयोजित किए गए। इसमें मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों ने भाग लेकर कैंसर से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कॉलेज की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने बताया कि विश्व स्तर पर कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए हर वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि खराब जीवनशैली, रसायनों के संपर्क और खान-पान की गलत आदतों के कारण कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल जैन ने भी छात्राओं द्वारा किए गए इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट