Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर शहर के गांधी चौक में प्रभु गली के पास लगा एक बिजली का खंभा अब आम लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। यह खंभा प्रभु गली और वन-वे बैरिकेड्स के बिल्कुल पास स्थित है, जहां दिनभर सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। इस गली के भीतर कई कार्यालय और लगभग 20 से 25 घर हैं, वहीं यही रास्ता आगे गुरुकुल मॉल की ओर भी जाता है, जिससे यह इलाका हमेशा व्यस्त रहता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस गली से रोजाना करीब 100 के आसपास बाइक और स्कूटर गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के बीचोंबीच खड़ा यह बिजली का खंभा लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। खंभे पर बिजली के तारों के साथ-साथ अन्य केबल भी काफी अधिक मात्रा में लगे हुए हैं, जिस कारण खंभा नीचे से टेढ़ा हो गया है और कभी भी गिर सकता है।
यहां रहने वाले लोगों और आसपास के दुकानदारों का कहना है कि यह खंभा अब सभी के लिए खतरे की वजह बन चुका है। खासकर बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। अधिक तारों के लोड के कारण खंभे से बार-बार स्पार्किंग होती रहती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि समय रहते इस खंभे को बदला जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
इस मामले पर जब बिजली विभाग के एसडीओ सौरव राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला विभाग के ध्यान में है। शहर में दो से तीन ऐसे बिजली के खंभे हैं जिन्हें बदला जाना है। इसके लिए एस्टिमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद खंभों को जल्द ही बदल दिया जाएगा।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर