Author : Ritesh Kumar Sood
पपरोला में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल अचानक बढ़ने से जनता में चिंता और नाराजगी बढ़ गई है। पहले माहाना 600 से 800 रुपए का बिल आता था, लेकिन अब यह हजारों रुपए में आ रहा है। इसी कड़ी में पपरोला के दुकानदार विनोद कुमार को एक माह का बिल 74,488 रुपए आया, जिसे देखकर उनका होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि वे सोमवार को विभाग के अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने बिजली मीटर सही तरह से काम कर रहे थे, इसलिए उन्हें बदलने का कोई मतलब नहीं था। भारी बिल न देने पर कनेक्शन ऑटोमेटिक बंद हो सकता है और फिर से चालू करने के लिए 200-300 रुपए का शुल्क देना पड़ सकता है। इससे लोगों में काफी रोष है।
इसके अलावा, विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में सामग्री भी उपलब्ध नहीं है। अगर किसी कारण से बिजली की लाइन या तार जल जाती है या टूट जाती है, तो विभाग के पास बदलने के लिए तुरंत तार नहीं होती और उपभोक्ताओं से वह सामग्री लेने के लिए कहा जाता है, जबकि बिल में पहले ही सर्विस चार्ज लिया जाता है।
इस मामले पर विभाग के सहायक अभियंता मोहित ठाकुर ने बताया कि बिल अधिक आने का कारण तकनीकी है और इसे जल्द ही सुधार दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि किसी को बिल में असमान्यता दिखे तो तुरंत विभाग से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं।
यह मामला स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को बिल की समस्या और तकनीकी खामियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल