बंजार अस्पताल से डॉक्टर हटाने पर भड़के विधायक, सड़क पर उतरे लोग
बंजार अस्पताल से डॉक्टर हटाने पर भड़के विधायक, सड़क पर उतरे लोग

Post by : Himachal Bureau

Feb. 4, 2026 1:12 p.m. 2483

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति के विरोध में मंगलवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने अस्पताल परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए और सरकार के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि बंजार अस्पताल से अब तक चार चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति पर अन्य स्थानों पर भेजा जा चुका है। सोमवार को एक और डॉक्टर के आदेश जारी होने के बाद यह संख्या चार हो गई, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि बंजार में नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से बेहद धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में पहले से सीमित संसाधनों से जूझ रहे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों को हटाया जाना जनता के हितों के खिलाफ है। इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं।

धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से सभी प्रतिनियुक्ति आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली सरकार मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था को कमजोर करने पर तुली हुई है।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सरकार लगातार बंजार क्षेत्र की अनदेखी कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #स्वास्थ्य एवं जीवनशैली #कुल्लू
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता