सोलन अस्पताल में मिलेगी नई हाईटेक अल्ट्रासाउंड सुविधा
सोलन अस्पताल में मिलेगी नई हाईटेक अल्ट्रासाउंड सुविधा

Post by : Himachal Bureau

Feb. 4, 2026 2:59 p.m. 4152

सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन वर्षों पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन को बदलने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में अंतिम रूपरेखा तैयार की जा चुकी है और नई मशीन आने का इंतजार किया जा रहा है। मशीन के स्थापित होते ही मरीजों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सीएसआर बजट के तहत दिल्ली की एक फर्म हाईटेक तकनीक से लैस नई अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है। इसके अलावा यही फर्म ईएनटी विभाग में उपयोग होने वाली आधुनिक एंडोस्कोपी मशीन भी अस्पताल को दे रही है, जिससे ईएनटी से संबंधित मरीजों को भी बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा तो मौजूद है, लेकिन मशीन काफी पुरानी होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोलन अस्पताल में जिला सोलन के अलावा सिरमौर और शिमला से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। रोजाना बड़ी संख्या में अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है, जिससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार, पहले अस्पताल में केवल एक रेडियोलॉजिस्ट ही अपनी सेवाएं दे रहा था, लेकिन हाल ही में प्रदेश सरकार ने एक और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की है। एक ही मशीन पर दो विशेषज्ञ एक साथ कार्य नहीं कर सकते, इसलिए नई मशीन आने से दोनों डॉक्टर अलग-अलग मशीनों पर काम कर सकेंगे और जांच की संख्या भी बढ़ेगी।

अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने का मुद्दा रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में भी प्रमुखता से उठाया गया था। नई मशीन लगने से मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #सोलन
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
पूर्णाहुति के साथ रामशहर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ संपन्न कुमारसैन के गौरव शर्मा की MTV Roadies में एंट्री, चोपाला का बढ़ाया मान ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे हैंडपंप सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महाराज हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियोगिता में टॉप-10 में जगह बनाई मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आसान करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ