Post by : Himachal Bureau
पद्धर से मंडी तक का सफर आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस मार्ग पर रोजाना वाहन चालक, स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और राहगीर भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। महेड़, द्रंग, मलोग, पाली, माणा, कुन्नू और मोहड़ धार क्षेत्रों में लोग लंबे समय तक जाम में फंसने को मजबूर हैं।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई स्कूली बच्चे सुबह 11 बजे तक स्कूल पहुंच पा रहे हैं। वहीं नौकरीपेशा कर्मचारी, शिक्षक और आपात सेवाओं से जुड़े लोग भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे। मंगलवार को यह मार्ग करीब 6 से 7 घंटे तक बंद रहा और वाहनों की आवाजाही बेहद धीमी गति से चलती रही।
जाम की स्थिति के चलते कंपनी की मशीनों की मदद से कई वाहनों को खींचकर निकाला गया। इस दौरान पद्धर के एसडीएम सुरजीत सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे तक हालात का जायजा लिया और मार्ग को खुलवाने का प्रयास किया। उन्होंने एनएचएआई के प्रमुख को कंपनी के खिलाफ सख्त दिशानिर्देश जारी करने के आदेश भी दिए।
वहीं फोरलेन समन्वय समिति के सचिव महेंद्र गुलेरिया ने निर्माण कार्य कर रही गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समिति कई बार प्रशासन और एनएचएआई से व्यवस्था सुधारने की मांग कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
महेंद्र गुलेरिया ने चेतावनी दी कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे तो समिति कंपनी और प्रशासन के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगी और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जा सकता है। समिति ने प्रशासन और एनएचएआई से जनहित में तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि लोगों को रोजाना की इस समस्या से राहत मिल सके।
सोलन अस्पताल में मिलेगी नई हाईटेक अल्ट्रासाउंड सुविधा...
CSR fund से Delhi firm देगी latest ultrasound और endoscopy machine, Solan Hospital में patients को म
पद्धर-मंडी मार्ग बदहाल, घंटों जाम में फंसे लोग और वाहन...
Padhar–Mandi road पर company negligence से 6–7 घंटे traffic jam, SDM ने मौके पर संभाला मोर्चा, NHAI
हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, शिमला में ओले और रोहतांग पर ख...
Shimla में hailstorm, Atal Tunnel Rohtang के North Portal पर snow slide से traffic प्रभावित, snowfal
बंजार अस्पताल से डॉक्टर हटाने पर भड़के विधायक, सड़क पर उतरे ...
Doctors deputation के विरोध में MLA Surender Shourie ने Banjar Civil Hospital के बाहर किया protest,
चिंतपूर्णी पहुंची स्वामी हेमानंद की ऐतिहासिक पदयात्रा...
डिप्टी सीएम Mukesh Agnihotri सहित कई जनप्रतिनिधि बने यात्रा का हिस्सा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने क
सोलन में बीपीएल सर्वे में 1567 परिवार चयनित, चौथा सर्वे शुरू...
Solan district में BPL survey के तीन चरणों में सीमित families चयनित, सरकार ने eligibility norms में
चंबा में दुकान से अवैध शराब बरामद, आरोपी पर केस दर्ज...
Chamba के Tissa area में police raid के दौरान shop से illegal liquor बरामद, secret information के आध