Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार सुबह अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर तीन स्थानों पर बर्फ खिसकने की घटनाएं सामने आईं, जिससे केलंग और मनाली के बीच वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई। वाहन चालकों ने खुद बर्फ हटाकर रास्ता बनाया, जिसके बाद बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क को बहाल किया।
थोड़ी देर तक यातायात रोकने के बाद सभी वाहन सुरक्षित रूप से मनाली और केलंग की ओर रवाना हो गए। इसी दौरान रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में करीब पौना फीट तक हिमपात दर्ज किया गया। वहीं, नारकंडा, कुफरी, सोलंगनाला, किन्नौर और केलंग में हल्का हिमपात हुआ।
राजधानी शिमला में मंगलवार को फाहों के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और हिमपात के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट मनाली में चार डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 2.4 और बरठीं में दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई।
हालांकि न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री की वृद्धि भी देखी गई। कांगड़ा में 3.8, भुंतर में 3.4 और पालमपुर में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं, बिलासपुर और ऊना में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसमें बिलासपुर में दृश्यता करीब 30 मीटर तक सिमट गई।
ताबो, कुकुमसेरी और कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और मंडी जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं
पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर ...
पालमपुर में KVA Training Program के तहत किसानों को Management, FPO, Nutrition Garden और Modern Farmi
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में