Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में गुरुवार को दो दिवसीय हिमाचल स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 250 खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
चैंपियनशिप के पहले दिन स्की स्लालम प्रतियोगिता के कई मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि सोलंगनाला की स्की ढलानों को और विकसित किया जाएगा ताकि यहां भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि सोलंगनाला के अलावा धुंधी और हामटा क्षेत्रों में भी स्की स्लोप तैयार किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी शीतकालीन खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सरकार भी इन खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार कर रही है ताकि युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विधायक के सोलंगनाला पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के महासचिव रूप चंद नेगी ने भी सोलंगनाला की ढलानों को शीतकालीन खेलों के अनुसार विकसित करने की मांग रखी।
विंटर गेम्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रजत ठाकुर ने जानकारी दी कि शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। समापन समारोह में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रविश विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी, डीएसपी मनाली केडी शर्मा, तहसीलदार अनिल राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल