Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में खराब सड़कों के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य और लिंक सड़कों की खस्ताहाल स्थिति लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। विशेष रूप से रेणुकाजी और शिलाई विधानसभा क्षेत्रों की कई सड़कें सिंगल-वे होने के साथ-साथ दर्जनों ब्लैक स्पॉट से प्रभावित हैं, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ गया है।
ग्रामीण सड़कों पर पैराफिट की कमी के कारण वाहन चालकों को एक-दूसरे को पास देने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी लापरवाही वाहन को कई मीटर गहरी खाई में गिरा सकती है। नए साल के पहले ही महीने में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
9 जनवरी को हरिपुरधार में बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई थी। जांच में सामने आया कि सड़क पर गड्ढे और पाला जमना हादसे का मुख्य कारण था। इसके अलावा जांच रिपोर्ट में वाहन की यांत्रिक कमी को भी दुर्घटना की वजह बताया गया है।
इसके अलावा 18 जनवरी को कांशीवाला में बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं 20 जनवरी को पांवटा साहिब में एक महिला की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। 25 जनवरी को रोनहाट क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जहां सड़क किनारे पैराफिट की कमी सामने आई।
27 जनवरी को पंजाब के खरड़ से हरिपुरधार घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिर गई, जिसमें एक पर्यटक की मौत हो गई। इसके अलावा नेरवा-पांवटा साहिब एचआरटीसी बस दुर्घटना में डंगा धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि जिले की कई ग्रामीण सड़कें केवल वाहन निकलने योग्य बनी हुई हैं और उनमें सुधार की सख्त जरूरत है। लगातार बढ़ते हादसों के बावजूद सड़क सुधार कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों में चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,