Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद हालात अभी भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 655 सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी हैं, जिससे कई क्षेत्रों में सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में लाहौल-स्पीति शामिल है, जहां एनएच-03 (लेह–मनाली) और एनएच-505 (काजा–ग्रामफू) सहित 287 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा शिमला में 135, कुल्लू में एनएच-305 सहित 81, मंडी में 77, चंबा में 40, किन्नौर में 27 सड़कें अवरुद्ध हैं। सिरमौर और ऊना में तीन-तीन तथा कांगड़ा जिले में दो सड़कें बंद बताई गई हैं।
बर्फबारी का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। प्रदेश में अभी भी 669 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिसके चलते हजारों घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। इनमें कुल्लू के 216, शिमला के 214, चंबा के 104, मंडी के 94, लाहौल-स्पीति के 22, सिरमौर के 13 और किन्नौर के छह ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
इस बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हल्की बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा। मौसम विभाग ने 30 जनवरी को भी ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रदेश में फिर से भारी बारिश और बर्फबारी का एक नया दौर आने की चेतावनी दी है। 1 फरवरी के लिए भारी बारिश और हिमपात को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। साथ ही ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में घना कोहरा और शीतलहर को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट