Author : Man Singh
प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनोग में करीब 3.50 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम पोआबो क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंत्री ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि चनोग पंचायत शिमला ग्रामीण क्षेत्र की अंतिम पंचायत है, इसलिए इसे विकास के मामले में विशेष महत्व दिया जा रहा है। लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए क्षेत्र की तीन प्रमुख संपर्क सड़कों को चौड़ा और पक्का किया जा रहा है।
इन सड़कों में कफलेड संपर्क सड़क पर 89 लाख रुपये, पोआबो से सुजाना संपर्क सड़क पर 86 लाख रुपये और शाल से चनोग संपर्क सड़क पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
इसके अलावा पोआबो में नए रेस्ट हाउस के निर्माण पर 39 लाख रुपये, प्राथमिक पाठशाला चनोग में दो अतिरिक्त कमरों पर 8 लाख रुपये, कफलेड खेल मैदान पर 3 लाख रुपये, सुजाना खेल मैदान पर 5 लाख रुपये और बरोग खेल मैदान पर 19 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि खेल मैदान युवाओं को बेहतर अवसर देने में सहायक होंगे।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों से प्रेरणा लेकर क्षेत्र में निरंतर काम किया जा रहा है। जुब्बड़हट्टी और आसपास का इलाका नगदी फसलों के लिए प्रसिद्ध है, जहां किसान और बागवान प्राकृतिक खेती अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। सरकार उनकी समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी।

मंत्री ने बताया कि पोआबो रेस्ट हाउस को ईको टूरिज्म से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
शालाघाट से शिमला तक प्रस्तावित फोरलेन के सर्वे में कुछ बदलाव किए गए हैं और अब यह धमून, खलग और जाठिया देवी के पास से गुजरेगा। भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में लोगों को बेहतर मुआवजा दिलाने के लिए संगठित होने का आह्वान किया गया।
उन्होंने बताया कि शालाघाट से शिमला तक पुरानी सड़क अब लोक निर्माण विभाग के पास आ गई है, जिसके सुधार के लिए केंद्र सरकार ने 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। अब तक चनोग पंचायत में 6.10 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं और करीब 2 करोड़ रुपये के कार्य जारी हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कों को शामिल किया गया है। इसके तहत 250 की आबादी वाले गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। साथ ही कुछ स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है।
जल शक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल से वंचित घरों का सर्वे करवाया जा रहा है, ताकि सभी घरों तक पानी पहुंचाया जा सके। इसके लिए 20 से 25 करोड़ रुपये की योजना तैयार की जा रही है।
कार्यक्रम में पंचायत प्रधान मनोज कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने पंचायत की विभिन्न मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया और अतिरिक्त 6 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट