विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान: अनुराग ठाकुर
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान: अनुराग ठाकुर

Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP

Dec. 29, 2025 5:53 p.m. 4277

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में देश की युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि भारत आज मजबूत नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं का योगदान बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इंसान की पहचान उम्र से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज का युवा सौभाग्यशाली है क्योंकि मौजूदा व्यवस्था उनके सपनों को पूरा करने के लिए मजबूती से साथ खड़ी है। पहले युवाओं के सामने निराशा का माहौल था, लेकिन अब डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और खेलो इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि समाज और देश का नेतृत्व करने वाला बनाना है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तुरंत मिलने वाली लोकप्रियता के पीछे न भागें, बल्कि मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले लक्ष्यों पर ध्यान दें। आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है और वैश्विक स्तर पर भारत से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। इन उम्मीदों को पूरा करने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी पर है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत अब गुलामी की सोच को पीछे छोड़कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि Gen Z और Gen Alpha ही वह पीढ़ी है जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगी। देश को युवाओं की क्षमता, सोच और आत्मविश्वास पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल भारत के भविष्य के लिए सबसे निर्णायक होंगे और इस ऐतिहासिक सफर के असली मार्गदर्शक आज के युवा ही होंगे। विकसित भारत 2047 का सपना तभी पूरा होगा जब युवा पूरी निष्ठा और मेहनत से देश निर्माण में भागीदारी निभाएंगे।

#हिमाचल प्रदेश #राजनीति #भारत समाचार #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश