Post by : Ram Chandar
शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को आईजीएमसी शिमला में देश की अत्याधुनिक थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का भव्य लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह मशीन केवल तकनीकी उन्नति का प्रतीक नहीं है, बल्कि आम गरीब मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक भी है। उन्होंने बताया कि अगले एक साल में आईजीएमसी शिमला, चमियाना, नेरचौक, हमीरपुर और टांडा मेडिकल कॉलेज में एम्स दिल्ली की तर्ज पर हाई-एंड मशीनों की स्थापना की जाएगी, जिससे मरीजों को प्रदेश के भीतर ही बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी में 20 साल पुरानी मशीन को बदलकर नई थ्री टेस्ला एमआरआई लगाई गई है। यह कदम सरकार की सोच और व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है, जो बिना किसी मांग के आधुनिक मशीनें लगाकर मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। उनका कहना था कि कोशिश यही है कि हिमाचल के मरीजों को इलाज के लिए पीजीआई या निजी अस्पतालों तक नहीं जाना पड़े।
मुख्यमंत्री ने पिछली भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि रेडियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार आईजीएमसी और केएनएच में पुरानी मशीनें हैं, जिन्हें पिछली सरकार ने बदलने के बजाय केवल अपने मित्रों और निजी लाभ के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने केंद्र से आरडीजी के 54,000 करोड़ रुपये प्राप्त कर 70,000 करोड़ तक बढ़ा लिए, फिर भी जनता की सुविधा के लिए मशीनें नहीं बदली गईं।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच किसी भी कार्रवाई से पहले हिमाचल पुलिस को सूचित करना आवश्यक था। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि हिमाचल में किसी को मनमानी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और सभी अधिकारियों और पुलिस बल को प्रदेश की नियम-व्यवस्था का पालन करना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह कदम हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रदेशवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की यही सोच है कि मरीजों को बेहतर उपचार के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता न पड़े और प्रदेश में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध हों।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट