Post by : Himachal Bureau
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की सुरक्षा टीम की गाड़ी का सोमवार को मुंबई में एक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एयरपोर्ट से जुहू स्थित अपने घर जा रहे थे। दोनों एक अलग कार में सवार थे, जबकि पीछे चल रही उनकी सिक्योरिटी गाड़ी इस हादसे का शिकार हुई।
जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर अक्षय कुमार की सुरक्षा टीम की गाड़ी से जा टकराया। यह हादसा जुहू के सिल्वर बीच कैफे के पास हुआ, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में सिक्योरिटी गाड़ी को मामूली नुकसान पहुंचा, जबकि ऑटो रिक्शा को काफी क्षति हुई है। ऑटो चालक और उसमें सवार यात्री को एहतियात के तौर पर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
सूचना मिलते ही पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। वहीं, अक्षय कुमार या उनकी टीम की ओर से भी अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट