Post by : Himachal Bureau
सिरमौर जिला के नौहराधार और हरिपुरधार के बीच शुक्रवार को हुए एक बड़े सड़क हादसे ने पूरे गिरिपार क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यह हादसा ऐसे समय में हुआ, जब शनिवार से क्षेत्र में सबसे बड़ा माघी पर्व मनाया जाना था। बस में सवार अधिकतर यात्री शिमला, सोलन और आसपास के इलाकों से अपने गांवों की ओर जा रहे थे, ताकि त्योहार परिवार के साथ मना सकें। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों तथा मृतकों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों को नौहराधार, हरिपुरधार, संगड़ाह और ददाहू अस्पताल ले जाया गया। संगड़ाह अस्पताल से नौ घायलों को ददाहू रेफर किया गया, जिनमें से दो लोगों ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। कुछ गंभीर घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने इस दुर्घटना को बेहद दर्दनाक बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं और घायलों को हर संभव सहायता दी जा रही है। हादसे की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
इस सड़क हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने 14 यात्रियों की मौत को हृदयविदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। साथ ही उन्होंने हादसे के बाद क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए व्यवस्था को कमजोर बताया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर, राजीव भारद्वाज, सुरेश कश्यप और अन्य नेताओं ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह ऐसी दुर्घटना है, जिसे भुलाना आसान नहीं है और इससे कई परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने अपने तय कार्यक्रम रद्द कर दुर्घटनास्थल की ओर रवाना होकर पीड़ितों से मिलने का निर्णय लिया।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल