Post by : Himachal Bureau
रामपुर क्षेत्र के भद्राश के समीप स्थित मछाड़ा खड्ड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक युवक के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उप-तहसील कोटगढ़ के जरोल गांव निवासी 34 वर्षीय अभिषेक रॉयल, पुत्र जगदीश रॉयल, अपने पांच दोस्तों के साथ दिन के समय मछाड़ा खड्ड में नहाने के लिए गए थे।
जानकारी के अनुसार सभी युवक खड्ड में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और अभिषेक रॉयल का पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए। उनके साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके।
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया।
इसके साथ ही प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट कर दिया है। एनडीआरएफ को युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग भी तलाश अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो पाया था और खड्ड में उसकी तलाश जारी थी। इस घटना के बाद अभिषेक रॉयल के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द युवक को खोजने की मांग कर रहे हैं।
असम में Su-30MKI विमान दुर्घटना में IAF पायलटों की शहादत, मु...
असम के Karbi Anglong में Su-30MKI दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश की श
शिमला के पास जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट, पहाड़ी क्षेत्र में बना छ...
Shimla के पास स्थित Jubbarhatti Airport की भौगोलिक स्थिति, Runway, Flight Service और Alliance Air की
बिलासपुर में नलवाड़ी मेले की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने किया ...
बिलासपुर में आयोजित होने वाले State Level Nalwari Fair 2026 की तैयारियां तेज, DC Rahul Kumar ने मेला
गुमशुदा युवती का शव ब्यास नदी से मिला, सुजानपुर पुलिस ने किय...
हिमाचल के सुजानपुर क्षेत्र में ब्यास नदी से 24 वर्षीय लापता युवती का शव बरामद हुआ। सुजानपुर और आलमपु
सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर भारत की जीत, टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026 Semifinal में India ने England को 7 रन से हराया। Sanju Samson की 89 रन की पारी और
मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव के बाद प्रभु श्री खुड़ी जहल महाराज...
Mandi International Shivratri Festival के बाद Seraj Valley के Khudi Jehal Maharaj 21 दिन की Padyatra
डॉ. राजीव कुमार सौंधी के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया...
Himachal CM Sukhu ने Nadoun निवासी Dr Rajeev Kumar Saundhi के Heart Attack से निधन पर Shok व्यक्त कि