Post by : Himachal Bureau
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले कृष्णानगर क्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत नशे की ओवरडोज़ के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। शव के पास से पुलिस को नशीली दवाइयां भी मिली हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक का ब्लड सैंपल नशे की पुष्टि के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी। इसके साथ ही पोस्टमार्टम के दौरान बिसरा भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
मृतक की पहचान 31 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो जिला हमीरपुर के खग्गल का निवासी था। युवक का शव शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे जंगल में मिला। किसी राहगीर ने उसे बेसुध हालत में पड़ा हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान युवक के पास से नशीली दवाइयां भी बरामद हुई हैं। माना जा रहा है कि इन दवाइयों की ओवरडोज़ लेने से ही उसकी मौत हुई होगी।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
सलूणी के नचनोटी में चरस तस्कर गिरफ्तार
सलूणी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भडेला के नचनोटी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 494 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे चरस की खेप कहां से लाई गई, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
चंबा-जोत मार्ग पर राहगीर चरस सहित गिरफ्तार
चंबा-जोत मार्ग पर पुलिस की एसआईयू सेल की टीम ने भटालवां मोड़ के पास एक राहगीर को 306 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान दलीप कुमार निवासी गांव भराड़ा, तहसील चुराह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस आरोपी से चरस की खेप की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर