Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार को अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान केंद्र से भारी आर्थिक सहायता मिली थी, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत नहीं किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार को पांच वर्षों में लगभग 54 हजार करोड़ रुपए आरडीजी और करीब 16 हजार करोड़ रुपए जीएसटी प्रतिपूर्ति के रूप में मिले थे। यदि उस समय वित्तीय अनुशासन बनाए रखा जाता तो आज प्रदेश पर लगभग 30 हजार करोड़ रुपए का कर्ज कम हो सकता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को अब तक करीब 17 हजार करोड़ रुपए आरडीजी के रूप में मिले हैं और अगले वित्त वर्ष से यह सहायता भी बंद कर दी गई है।
सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने प्रदेश में लगभग 1000 करोड़ रुपए की लागत से कई सरकारी भवनों का निर्माण कराया, लेकिन उनमें से कई भवन आज भी खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले करीब 5 हजार करोड़ रुपए की रेवड़ियां बांटी गईं और कई नए संस्थान खोले गए, जिनका उद्देश्य केवल चुनावी लाभ प्राप्त करना था।
मुख्यमंत्री ने मंडी जिले का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार में मुख्यमंत्री भी मंडी जिले से थे, लेकिन इसके बावजूद नेरचौक मेडिकल कॉलेज की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। उन्होंने बताया कि अब वहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में इस तरह की सर्जरी के लिए लगभग 5 लाख रुपए तक खर्च करना पड़ता है, जबकि हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज में यही ऑपरेशन करीब 50 हजार रुपए में किया जाएगा। इसके अलावा नेरचौक में कैथ लैब स्थापित करने के लिए 12 करोड़ रुपए की राशि भी प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना यानी ओपीएस को किसी भी कीमत पर बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पहले ही कैबिनेट फैसले में ओपीएस लागू की थी और कर्मचारियों को एरियर भी दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चिट्टा के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और उनकी संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रही है।
असम में Su-30MKI विमान दुर्घटना में IAF पायलटों की शहादत, मु...
असम के Karbi Anglong में Su-30MKI दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश की श
शिमला के पास जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट, पहाड़ी क्षेत्र में बना छ...
Shimla के पास स्थित Jubbarhatti Airport की भौगोलिक स्थिति, Runway, Flight Service और Alliance Air की
बिलासपुर में नलवाड़ी मेले की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने किया ...
बिलासपुर में आयोजित होने वाले State Level Nalwari Fair 2026 की तैयारियां तेज, DC Rahul Kumar ने मेला
गुमशुदा युवती का शव ब्यास नदी से मिला, सुजानपुर पुलिस ने किय...
हिमाचल के सुजानपुर क्षेत्र में ब्यास नदी से 24 वर्षीय लापता युवती का शव बरामद हुआ। सुजानपुर और आलमपु
सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर भारत की जीत, टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026 Semifinal में India ने England को 7 रन से हराया। Sanju Samson की 89 रन की पारी और
मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव के बाद प्रभु श्री खुड़ी जहल महाराज...
Mandi International Shivratri Festival के बाद Seraj Valley के Khudi Jehal Maharaj 21 दिन की Padyatra
डॉ. राजीव कुमार सौंधी के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया...
Himachal CM Sukhu ने Nadoun निवासी Dr Rajeev Kumar Saundhi के Heart Attack से निधन पर Shok व्यक्त कि