गुमशुदा युवती का शव ब्यास नदी से मिला, सुजानपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू
गुमशुदा युवती का शव ब्यास नदी से मिला, सुजानपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू

Post by : Himachal Bureau

March 6, 2026 12:24 p.m. 137

सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस चौकी आलमपुर में 3 मार्च को एक युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। परिवार के अनुसार युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। आखिरकार उन्होंने पुलिस चौकी आलमपुर में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी।

इसी बीच बुधवार को ब्यास नदी के किनारे मौजूद कुछ लोगों ने नदी में एक शव तैरता हुआ देखा। यह दृश्य देखकर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सुजानपुर को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। थाना प्रभारी राकेश धीमान के नेतृत्व में सुजानपुर और आलमपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रात के समय नदी के आसपास तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अंधेरा और नदी के तेज बहाव के कारण उस समय शव को ढूंढने में सफलता नहीं मिल पाई।

इसके बाद वीरवार सुबह पुलिस और रेस्क्यू टीम ने दोबारा खोज अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम ने ब्यास नदी से शव को बरामद कर लिया। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को मौके पर बुलाया, ताकि उसकी पहचान की जा सके। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मोनिका (24) पुत्री पवन कुमार के रूप में की।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका भेड़ी गांव में अपनी नानी के घर रहती थी। बताया जा रहा है कि उसने एमएससी की पढ़ाई पूरी कर रखी थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि युवती कुछ समय से मानसिक तनाव यानी डिप्रेशन से गुजर रही थी।

थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
गुमशुदा युवती का शव ब्यास नदी से मिला, सुजानपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर भारत की जीत, टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव के बाद प्रभु श्री खुड़ी जहल महाराज 21 दिन बाद अपने देवालय लौटे डॉ. राजीव कुमार सौंधी के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में चर्चा तेज, गोकुल बुटेल का नाम आगे आया Tragic Road Accident in Una : HRTC बस और मारुति कार की आमने-सामने टक्कर, पांच लोग गंभीर घायल बद्दी काठा मोबाइल दुकान से हुई लूटपाट का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार भड़ोली में ब्यास नदी हादसा 22 वर्षीय अंकित कुमार का शव मिला