चलती कार में स्टंट करने पर टूरिस्ट युवतियों पर कार्रवाई
चलती कार में स्टंट करने पर टूरिस्ट युवतियों पर कार्रवाई

Post by : Himachal Bureau

Feb. 5, 2026 2:07 p.m. 136

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में रोमांच के नाम पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर्यटकों पर भारी पड़ती दिख रही है। मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में चलती कार में खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार मनाली से छुट्टियां बिताकर चंडीगढ़ की ओर लौट रही थी। इसी दौरान कार में सवार दो युवतियां चलती गाड़ी की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर शोर मचा रही थीं। पीछे चल रहे एक जागरूक नागरिक ने इस खतरनाक हरकत का वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दिया।

वीडियो मिलने के बाद सुंदरनगर पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और पुंघ क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि कार को मोहम्मद उमर नामक व्यक्ति चला रहा था। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन और खतरनाक ड्राइविंग के आरोप में वाहन का 3500 रुपये का चालान काट दिया।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का स्वागत किया जाता है, लेकिन सड़क पर नियमों को तोड़ने और लोगों की जान जोखिम में डालने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।

पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित यात्रा करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #मंडी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
ढलियारा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला नगरी में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई, चार दुकानों पर चला बुलडोजर हिमाचल में PDS के तहत सरसों तेल सस्ता, लाखों परिवारों को राहत धर्मशाला में शाम ढलते ही बसों की कमी, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें सीमा चेक पोस्ट पर सुरक्षा कड़ी, हर वाहन की जांच अनिवार्य बोर्ड परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने को फिर लागू होगा ‘एग्जाम मित्र’ ऐप गोकल नगर में केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली रफ्तार कुल्लू में अचानक दरकी पहाड़ी, मलबा गिरने से दहशत में ग्रामीण