गोहर में पीलिया फैलने का सिलसिला जारी मरीजों की संख्या 68 पहुंची
गोहर में पीलिया फैलने का सिलसिला जारी मरीजों की संख्या 68 पहुंची

Post by : Himachal Bureau

Feb. 2, 2026 3:06 p.m. 2420

गोहर क्षेत्र में पीलिए का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं। रविवार को एक और लड़की के पीलिया पॉजिटिव पाए जाने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। इनमें से 22 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 45 मरीज अभी भी सक्रिय रूप से पीलिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीलिया से ग्रस्त पांच मरीज सिविल अस्पताल गोहर में उपचाराधीन हैं। इसके अलावा कई लोग अब भी इलाज की बजाय झाड़-फूंक जैसे पारंपरिक तरीकों पर निर्भर हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन लोगों से समय पर चिकित्सकीय जांच और इलाज करवाने की अपील कर रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल शक्ति विभाग की टीम ने अधिशाषी अभियंता ई. कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न जल स्रोतों से पानी के सैंपल लिए गए, जिनमें से एक स्रोत के पानी में बैक्टीरिया पाए गए।

पानी में संक्रमण की पुष्टि होते ही जल शक्ति विभाग ने एहतियातन उठाऊ पेयजल योजना बाढ़ू-दुगराई (डीएवी स्कूल के समीप) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। इस योजना से जुड़े क्षेत्रों में फिलहाल पानी की आपूर्ति रोक दी गई है।

जल शक्ति विभाग ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित लोगों को मंगलवार से नई पेयजल योजना के माध्यम से साफ और फिल्टर किया हुआ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। यह योजना एनडीबी के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है, जिसमें बग्गी नहर से डुगाहन (मंडोगलू) स्थित 50 लाख लीटर क्षमता वाले भंडारण टैंक तक पानी पहुंचाया जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #ताज़ा खबरें #स्वास्थ्य लाभ #स्वस्थ जीवन शैली #मंडी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता