Post by : Ram Chandar
केंद्र सरकार: ने हिमाचल प्रदेश के कीरतपुर मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-03 के पंडोह कुल्लू खंड में स्थित थलौट क्षेत्र में लंबे समय से बनी भूस्खलन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 294.10 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति से इस संवेदनशील पहाड़ी मार्ग पर यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है।
यह क्षेत्र वर्षों से भूस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील रहा है, जहां विशेष रूप से बारिश के मौसम में बार-बार सड़क बाधित होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस परियोजना के तहत ढलानों को मजबूत करने, भूस्खलन संभावित स्थलों को स्थिर करने और आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग कर स्थायी समाधान तैयार किया जाएगा।
इस स्वीकृति को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के बाद उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस मार्ग की खराब स्थिति और इसके सामरिक एवं पर्यटन महत्व को देखते हुए विशेष बजट की मांग की थी।
इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी जय राम ठाकुर के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। लगातार प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है।
परियोजना के अंतर्गत थलौट क्षेत्र में चिन्हित भूस्खलन स्थलों पर कंक्रीट सुदृढ़ीकरण, ढलान स्थिरीकरण, मजबूत रिटेनिंग दीवारों का निर्माण तथा आधुनिक जल निकासी प्रणाली विकसित की जाएगी। इससे भारी वर्षा के दौरान मार्ग बंद होने की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
कीरतपुर–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदेश का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जो कुल्लू, मनाली, लाहौल–स्पीति और लेह जैसे क्षेत्रों को जोड़ता है। यह मार्ग पर्यटन, स्थानीय आवागमन और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
जय राम ठाकुर ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य मंत्री अजय टम्टा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्रीय सहायता से प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और विशेष रूप से मानसून के दौरान होने वाली सड़क बाधाओं की समस्या का प्रभावी समाधान हो सकेगा।
गौरतलब है कि थलौट क्षेत्र और फोरलेन टनल के आसपास हर वर्ष बड़े स्तर पर भूस्खलन होता रहा है। इसके कारण पिछले कई महीनों से फोरलेन का एक हिस्सा बंद है और यातायात पुराने मार्ग से संचालित किया जा रहा है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है। अब इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट