Post by : Himachal Bureau
सैंज स्थित लक्ष्मी नारायण स्टेडियम में आयोजित नमो लीग सीजन-4 क्रिकेट प्रतियोगिता में दुर्गा इलेवन भट्ठी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्मी युवा क्लब रैला द्वारा किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र की कई प्रतिभाशाली टीमों ने भाग लिया।
सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के दौरान भाजपा सैंज मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में सरकारी ठेकेदार सुरेन्द्र नेगी भी मौजूद रहे। क्रिकेट मैदान पहुंचने पर आयोजक मंडल ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा लक्ष्मी युवा क्लब के अध्यक्ष ने उन्हें टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में अमर ठाकुर ने नमो लीग के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में मदद करते हैं।
प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पहला मैच दुर्गा इलेवन भट्ठी और ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क टीम के बीच खेला गया, जिसमें दुर्गा इलेवन भट्ठी विजेता रही। दूसरा मुकाबला फ्लैचन वैली और विद्युत बोर्ड टीम के बीच हुआ, जिसमें विद्युत बोर्ड टीम ने जीत दर्ज की।
क्वार्टर फाइनल का अंतिम मुकाबला दुर्गा इलेवन भट्ठी और विद्युत बोर्ड टीम के बीच खेला गया। इस मैच में दुर्गा इलेवन भट्ठी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत बोर्ड टीम 10 ओवर में केवल 64 रन ही बना सकी, जिसके चलते दुर्गा इलेवन भट्ठी 26 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दुर्गा इलेवन भट्ठी टीम के कप्तान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों और खेल प्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे प्रतियोगिता का माहौल और अधिक रोमांचक बन गया।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट