Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
कुल्लू। पुलिस थाना भून्तर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कुटिआगे क्षेत्र में स्थित एक रिहायशी मकान में की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भून्तर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुटिआगे में एक मकान में नशीले पदार्थों की गतिविधि चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां किरायेदार के रूप में रह रहे प्रेम दास (37 वर्ष), पुत्र ढाले राम, निवासी गांव निंगणा, डाकघर दियार, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू के कमरे से 19 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी से बरामद नशे के स्रोत, खरीद-फरोख्त और उससे जुड़े नेटवर्क को लेकर भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट