चांगो क्रिकेट ग्राउंड के पास मिला 32 वर्षीय युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद
चांगो क्रिकेट ग्राउंड के पास मिला 32 वर्षीय युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद

Post by : Himachal Bureau

Sept. 9, 2026 5:14 p.m. 134

रिकांगपिओ। किन्नौर जिले के पूह थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांगो क्रिकेट ग्राउंड के समीप सड़क किनारे एक डंगे पर 32 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को थाना पूह में चांगो क्रिकेट ग्राउंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

स्थानीय लोगों की पूछताछ में हुई पहचान

पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिसके आधार पर मृतक की पहचान रिंकू, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रिंकू पिछले करीब डेढ़ वर्ष से चांगो निवासी थुकदन तन्डूप पुत्र छेरिंग छतन के पास रह रहा था। वह उनके खेत-बगीचे में मजदूरी का काम करता था।

बाईं आंख के ऊपर मिला चोट का निशान

शव के निरीक्षण के दौरान पुलिस को मृतक की बाईं आंख के ऊपर हल्की चोट का निशान भी मिला है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक की लंबाई करीब 5 फुट 5 इंच बताई गई है। उसका चेहरा लंबा है। घटना के समय उसने गोल गले की शर्ट, नीले रंग की जैकेट और भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ पर ‘रीना’ नाम का टैटू भी बना हुआ है।

Read Also: हमीरपुर में पोषण माह का आगाज, जागरूकता रैली से दिया स्वस्थ समाज का संदेश

परिवार का सदस्य लापता है तो पुलिस से करें संपर्क

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का परिवार का सदस्य लापता है और उसकी पहचान मृतक के बताए गए हुलिए से मिलती है, तो तुरंत पुलिस थाना पूह से संपर्क करें। पुलिस ने संपर्क के लिए 01785-232420 और 94599-00375 नंबर जारी किए हैं। पुलिस का कहना है कि लोगों से मिलने वाली जानकारी मृतक की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचने में मददगार हो सकती है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #किन्नौर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके