किन्नौर में कर्मचारियों का नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
किन्नौर में कर्मचारियों का नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

Author : Beli Ram Ani, District Kullu

Jan. 7, 2026 12:59 p.m. 2002

जिला किन्नौर के रिकोंगपीओ में अनुबंध अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दैनिक वेतन कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने आज माननीय राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु जी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने प्रदेश में साल में दो बार नियमितीकरण की नीति को पुनः शुरू करने की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बताया कि लंबे समय से अनुबंध एवं दैनिक वेतन पर कार्यरत ये कर्मचारी प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके बिना सरकारी कामकाज सुचारू रूप से चल पाना मुश्किल है। लेकिन नियमितीकरण की प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी के कारण कर्मचारियों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका मनोबल गिर रहा है।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने सरकार से आग्रह किया कि नियमितीकरण की नीति को पुनः लागू किया जाए ताकि वे स्थायी कर्मियों की तरह अपने भविष्य को सुरक्षित महसूस कर सकें और उनका कामकाज में बेहतर योगदान बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि इससे कर्मचारी वर्ग में स्थायित्व आएगा और वे बेहतर तरीके से सेवा दे पाएंगे।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री जगत सिंह नेगी जी ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्होंने आश्वासन दिया कि यह ज्ञापन शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार इस मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकालने की पूरी कोशिश करेगी।

कर्मचारियों ने इस आशा व्यक्त की कि प्रदेश सरकार जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेकर हजारों अनुबंध एवं दैनिक वेतन कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगी, जिससे उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे अपने कार्य में और अधिक लगन से जुट सकेंगे।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #किन्नौर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता