Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
बैजनाथ के महाकाल क्षेत्र में आज नया उपडाकघर का शुभारंभ किया गया। इस उपडाकघर का उद्घाटन एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने किया। इस अवसर पर इशांत निरीक्षक डाक बैजनाथ, विनय प्रणाली प्रबंधक पालमपुर, अन्य डाक विभाग के कर्मचारी, प्रधान ग्राम पंचायत के सदस्य और क्षेत्र के कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सभी ने इस उपडाकघर के महत्व और क्षेत्र के लिए इसके फायदों पर चर्चा की।
इस नए उपडाकघर के खुलने से महाकाल और आसपास के क्षेत्रवासियों को डाकघर की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें स्पीड पोस्ट, पार्सल, डाक जीवन बीमा, बचत योजनाएं और डिजिटल पेमेंट जैसी आधुनिक सेवाएं शामिल हैं। अब जनता को अन्य शहरों या ब्लॉकों तक अपने दस्तावेज़, पार्सल और पत्र भेजने में आसानी होगी। इसके अलावा डाक जीवन बीमा और बचत योजनाओं के माध्यम से लोगों को वित्तीय सुरक्षा भी मिलेगी।
उपडाकघर से न केवल जनता को सेवाएं मिलेगी, बल्कि रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे। डाकघर की FD और RD एजेंसियों के माध्यम से क्षेत्र की महिलाएं भी अपनी आय बढ़ा सकती हैं। इस तरह यह उपडाकघर न सिर्फ लोगों की सुविधाओं के लिए, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
उपडाकघर के शुरू होने के बाद महाकाल और इसके आसपास के क्षेत्र जैसे बही, नोहरा, ठारा, नगेहड़ और खोपा का नया पिन कोड 176126 हो गया है। इससे डाक सेवाओं में तेज़ी और सुविधा आएगी। स्थानीय लोगों ने भी इस उपडाकघर को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि अब उन्हें लंबी दूरी तय कर डाक सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने व्यापारियों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस नए उपडाकघर का सही तरीके से उपयोग करें। साथ ही डाक विभाग ने यह भरोसा दिलाया कि आगामी समय में और भी सुविधाएं इस उपडाकघर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल