Author : Rajesh Vyas
बैजनाथ महाकाल मंदिर कार्यालय में उपमंडलाधिकारी बैजनाथ और मंदिर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के सौंदर्यीकरण, निर्माण और वर्ष 2026 में प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के लिए कैमरे लगाने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उच्च प्रकाश व्यवस्था और रोशनी सुधारने, मंदिर परिसर में नालियों के निर्माण और मंदिर के बाहर सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने जैसे कई कार्यों पर विचार किया गया।
इसके अलावा महाकाल चौक से मंदिर परिसर तक सड़क और फुटपाथ के सुधार, अस्थायी रेहड़ियों और अवैध कब्जों को हटाकर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर भी चर्चा हुई। एसडीएम संकल्प गौतम ने निर्देश दिए कि सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और सुविधाजनक हो।
बैठक में पार्किंग निर्माण के लिए स्थान चिन्हित करने, सामुदायिक भवन और अन्य संरचनाओं की मरम्मत शीघ्र आरंभ करने और मंदिर के दैनिक संचालन में सुधार लाने पर भी विचार किया गया। बैठक का संचालन मंदिर अधिकारी और तहसीलदार रमन ठाकुर ने किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गुरमुख सिंह सहित अन्य मंदिर न्यासी भी उपस्थित रहे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट