Author : Beli Ram Ani, District Kullu
पालमपुर के भुट्टिको परिसर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व वागवानी मंत्री श्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा, उनके जीवन और उनके द्वारा दिए गए अहिंसा के संदेश पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों और बुनकर सदस्यगण को गांधी जी के आदर्शों के अनुसार जीवन जीने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता संग्राम को सफल बनाने के लिए सभी धर्मों, जातियों और संप्रदायों के लोगों को एकजुट किया। उन्होंने भारतीय समाज में समानता, अहिंसा और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार को महत्व दिया। गांधी जी हमेशा कुटीर उद्योगों और स्थानीय उत्पादों के प्रबल समर्थक रहे और उन्होंने यह समझा कि इससे देश में बेरोजगारी कम होगी और आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
इस अवसर पर भुट्टिको उपाध्यक्ष मोहर सिंह, निदेशक मंडल की सदस्य ईंद्रा देवी, आत्मा राम, भुट्टिको के कार्यवाहक मुख्य महाप्रबंधक सूरती देवी, महाप्रबंधक उत्पादन/विपणन दिनेश ठाकुर, सहायक अभियंता अनुज ठाकुर, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर तथा अन्य कर्मचारीगण, अधिकारी और बुनकर सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के जीवन, उनके संघर्ष और उनके सिद्धांतों को याद करते हुए सभी ने उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आदर्शों और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर गांधी जी की शिक्षाओं, उनके द्वारा बताए गए स्वदेशी और कुटीर उद्योगों के महत्व, समाज में एकता और अहिंसा की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
सत्य प्रकाश ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और बुनकर सदस्यों को गांधी जी के आदर्शों के अनुसार अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी की विचारधारा आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक है और हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश और समाज की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर गांधी जी की शिक्षाओं का संकल्प लिया और यह सुनिश्चित किया कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में अहिंसा, भाईचारा और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi
मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवा...
Manimahesh Yatra 2026 में Online Registration, Chamba News, Yatra Update, Pilgrims Safety के लिए नई
गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का ...
Guru Purnima 2026 पर जानें Guru Purnima, Guru Purnima 2026, Vyas Purnima, Guru Importance, Indian Cu
कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पद...
Commonwealth Games, Sarvesh Kushare, High Jump, Silver Medal, India Athletics में भारत को मिला रजत प
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने