वीर जवान अक्षित शर्मा को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
वीर जवान अक्षित शर्मा को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Author : Ritesh Kumar Sood

March 11, 2026 12:35 p.m. 1894

उपमंडल बैजनाथ के उस्तेहड़ गांव के 26 वर्षीय भारतीय सेना के जवान अक्षित शर्मा का जम्मू के अखनूर सेक्टर में कमांडो प्रशिक्षण के दौरान तवी नदी में डूबने से दुखद निधन हो गया। अक्षित शर्मा भारतीय सेना की 09 पंजाब रेजिमेंट में कार्यरत थे और इन दिनों जम्मू में विशेष कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार कमांडो प्रशिक्षण के दौरान तवी नदी में विशेष अभ्यास किया जा रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद सेना द्वारा तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव उस्तेहड़ पहुंचा, जहां पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक किशोरी लाल और उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बैजनाथ संकल्प गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि अक्षित शर्मा का असमय निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं विधायक किशोरी लाल ने कहा कि अक्षित शर्मा ने कम उम्र में देश सेवा का मार्ग चुनकर पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है।

बताया जा रहा है कि अक्षित शर्मा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और हाल ही में छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। उनके परिवार में पिता विजय कुमार और माता रेणु अवस्थी हैं। अंतिम विदाई के दौरान लोगों ने “भारत माता की जय” और “अक्षित शर्मा अमर रहे” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया पवित्र प्रस्थान मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का महान पर्व कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पदक लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश