Author : Rajesh Vyas
पालमपुर स्थित चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय ने जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए। विश्वविद्यालय के उद्यानिकी एवं कृषि वानिकी विभाग की ओर से लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी के विभिन्न गांवों में सेब की वैज्ञानिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से जोड़ना और उनकी आय बढ़ाने के अवसर प्रदान करना है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली की ट्राइबल सब प्लान (TSP) परियोजना के तहत आयोजित किया गया। इसके माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के किसानों तक नई कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर में स्पीति घाटी के लरी, लियो, ग्यू और पोह गांवों के लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने किसानों को सेब की उन्नत किस्मों, पौधों की ट्रेनिंग और प्रूनिंग (छंटाई) तथा बाग प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बदलते जलवायु के संदर्भ में स्पीति घाटी में सेब की खेती की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार पांडा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जनजातीय और दूरदराज के क्षेत्रों के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक बागवानी प्रबंधन को अपनाकर सेब उत्पादन बढ़ाया जा सकता है और किसानों की आय में सुधार किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रत्यक्ष लाभ योजना के तहत किसानों को सेब के पौधे और पशुओं के लिए मिनरल मिक्सचर भी वितरित किए गए। परियोजना अन्वेषक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एन. डी. नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना और जनजातीय क्षेत्रों में बागवानी विकास को बढ़ावा देना है।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं
पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर ...
पालमपुर में KVA Training Program के तहत किसानों को Management, FPO, Nutrition Garden और Modern Farmi
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में